फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saras Haat, built at a cost of lakhs, turned into an animal shelter

Mau News: पशु आश्रय स्थल में तब्दील हो गई लाखों की लागत से बनी सरस हाट

Wed, 20 Mar 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Saras Haat, built at a cost of lakhs, turned into an animal shelter
मझवारा। विकास खंड घोसी क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास 11 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से सरस हाट का निर्माण कराया गया। यह आज तक शुरू नहीं हो सका। रास्ते के अभाव से लंबे समय से अनुपयोगी पड़े सरस हाट को पशु आश्रय स्थल में तब्दील कर दिया गया। इससे किसानों, व्यापारियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए सड़क की पटरियों पर दुकान लगाना पड़ रहा है। घोसी विकास खंड क्षेत्र के मझवारा बाजार में मंडियां न होने से किसानों, व्यापारियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वर्ष 2013 मेें शासन की तरफ से मझवारा में लाखों की लागत से सरस हाट का निर्माण कराया गया। सरस हाट का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन जाने के लिए रास्ता न होने से सरस हाट चालू नहीं हो सका। लंबे समय से अनुपयोगी रही सरस हाट को पशु आश्रय स्थल में तब्दील कर दिया गया। मंडी की सुविधा न होने से दुकानदारों, किसानों को बाजार में सड़क किनारे अपने उत्पादों को बेचना पड़ रहा है। दुकानदार राम रसी का कहना है कि दुकान लगाने के लिए बाजार में मंडी, स्थान न होने के कारण सड़क पर दुकान लगानी पड़ती है। इसी क्रम में प्रफुल्ल राय का कहना है कि सब्जी की दुकान लगाने के लिए उचित स्थान न होने के कारण सड़क पर शाम का बाजार लगता है जिससे आम लोगों को भी काफी परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनी रहती है। खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने कहा कि रास्ता के अभाव में सरस हाट को पशु आश्रय स्थल में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed