फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sanskrit Board: 252 students skipped the exam on the first day

संस्कृत बोर्ड : पहले दिन 252 ने छोड़ दी परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Board: 252 students skipped the exam on the first day
उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से संचालित पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम और उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन पंजीकृत 904 में 652 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

दोनों पालियों में कुल 252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक समेत उड़न दस्ते ने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले के चार केन्द्रों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा शुरु हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय और उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा में कुल 722 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें प्रथम पाली में कुल 486 ने परीक्षा दी, जबकि 236 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली के दौरान सचल दस्ते ने भ्रमण करके जायजा लेते रहे।
दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से 5.15 बजे तक चली। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा के दौरान 182 पंजीकृत थे। इसमें 166 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

इस दौरान केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट जमे रहे। वहीं परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गठित सचल दस्ते, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed