फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Salaries of 246 teachers of 82 schools stopped

Mau News: 82 स्कूलों के 246 शिक्षकों का वेतन रोका

Wed, 22 Nov 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Salaries of 246 teachers of 82 schools stopped
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। शिक्षा सत्र के 232 दिन बीत गए, लेकिन तमाम विद्यालयों में निपुण दक्षता हासिल नहीं की जा सकी है। सितंबर में निपुण लक्ष्य प्रगति खराब मिलने पर बीएसए जिले के 82 विद्यालयों के 246 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.49 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शासन ने निपुण भारत मिशन के तहत पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाने को निर्देश दिया है। शिक्षा सत्र का 232 दिन बीत गए, इसकी प्रगति में सुधार नहीं हो रहा। मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक में सितंबर में 82 विद्यालयों में निपुण लक्ष्य की प्रगति न्यून मिली। इस पर उन्होंने संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के प्रावि शमशाबाद दो, कंवि लग्गूपुर, प्रावि काजीपुर बस्ती, प्रावि याकूबपुर, प्रावि शंभूपुर, प्रावि काजीपुर बस्ती, प्रावि देवरिया छोटी सहित 21 विद्यालयों में बच्चों की निपुण दक्षता 11 से 18 प्रतिशत मिली है। इसी तरह घोसी ब्लाक के प्रावि हाजीपुर, कंवि आदमपुर, प्रावि जिगिना, प्रावि सरफूपुर, प्रावि रसूलपुर, कंवि बड़ागांव, कंवि बड़ागांव, कंवि सरहरा जमीन सरहरा सहित नौ विद्यालयों में बच्चों की निपुण दक्षता 15 से 18 प्रतिशत मिली है। परदहां में प्रावि नसोपुर में 36.4 निपुण दक्षता मिली है। इसी तरह कोपागंज ब्लाक के 11 विद्यालयों में बच्चों की निपुण दक्षता पांच से 16 प्रतिशत मिली है। दोहरीघाट के छह विद्यालयों में 10 से 18 प्रतिशत और रानीपुर ब्लाक के 12 विद्यालयों में बच्चों की निपुण दक्षता 13 से 16 प्रतिशत मिली है। बड़रांव ब्लाक के 8 विद्यालयों में निपुण दक्षता 0.3 से 14 प्रतिशत और रतनपुरा ब्लाक के दो विद्यालयों में शून्य से 14 प्रतिशत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed