फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sail sedan out of Dhol Nagar

ढोल नगाड़ो के बीच निकली साईं पालकी

Fri, 06 Oct 2017 11:05 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 06 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sail sedan out of Dhol Nagar
सॉई शेरावाली पालकी उत्सव में सजा सॉई दरबार।
मऊ। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को दो दिवसीय र्साइं शेरावाली पालकी उत्सव के पहले दिन र्साइं पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें रास्ते भर श्रद्धालु झूमते नाचते रहे। शोभायात्रा में र्साइं, मां दुर्गा और राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी देख सभी नगरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं शोभायात्रा में महिलाएं पूरे रास्ते भर सिर पर कलश लेकर शहर की परिक्रमा की।        
विज्ञापन

दो दिवसीय र्साइं शेरावाली पालकी उत्सव में शुक्रवार को नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित र्साइं मंदिर से साईं पालकी शोभायात्रा की शुरुआत हुई। जो नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा, स्वदेशी काटन मिल, आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज, डीसीएसके मोड़, बाईपास, पुरानी तहसील, ब्रह्मस्थान होकर वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान शामिल महिलाएं पूरे रास्ते कलश लेकर चलतीं रहीं। वहीं डीजे और ढोल नगाड़े पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभायात्रा के दौरान र्साइं भगवान की पालकी भी निकाली गई। जिसे महिलाएं लेकर चल रही थीं। इसके साथ साथ शोभायात्रा में र्साइं ,मां दुर्गा और राधा कृष्ण की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। शहर के कई स्थानों पर र्साइं भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया। शोभायात्रा के मंदिर परिसर में वापस पहुंचने पर बाबा र्साइं की भव्य आरती की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को उत्सव के दूसरे दिन नगर क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित एक प्लाजा में र्साइं नाटक और जागरण का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में मुख्य रुप से ममता जायसवाल, पुष्पा, प्रतीक, मनोज, मनीष, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed