{"_id":"a532b47fc4abb34eba651b6dd2ee333f","slug":"sadar-time-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बार के अध्यक्ष बने अखिलानंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बार के अध्यक्ष बने अखिलानंद
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ, 65 मतदाताओं में 64 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अखिलानंद सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। हालांकि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा गुरुवार को आम सभा की बैठक में होगी। मतदान को लेकर तहसील परिसर में दिन भर सरगर्मी बनी रहीं। मतदान को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहा।
चुनाव अधिकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र नाथ राय ने बताया कि बुधवार को 65 अधिवक्ताओं में 64 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए अखिलानंद सिंह 41 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बद्रीनाथ सिंह को 21 मत तथा दुर्गादत्त चौबे को मात्र एक मत मिला। एक मत अवैध घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा गुरुवार को आम सभा की बैठक में होगी। मतदान के बाद विजयी प्रत्याशी को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। जीत पर समर्थकों ने खुशी मनाई।