फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sadar SDM took stock of judicially prepared PM's residence

सदर एसडीएम न्यायिक तैयार पीएम आवास का लिया जायजा

Sat, 13 Nov 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sadar SDM took stock of judicially prepared PM's residence
कोपागंज में पीएम आवासों का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी सदर।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। कोपागंज कस्बा में बनकर तैयार प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवासों की एकाएक जांच करने सदर एसडीएम न्यायिक जयप्रकाश यादव ने शनिवार को दोपहर पहुंच गए। उन्होंने सर्व प्रथम दोस्तपुरा मोहल्ले में जांच की और कुछ आवासों को छोड़कर अधिकांश बने आवासों को देखकर संतुष्टि जतायी। वहीं कमी मिलने पर संबंधित अधिकारी को जल्द पूर्ण कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्र लाभार्थियों के बने आवासों की जांच करने शनिवार को दोपहर न्याय विभाग के सदर एसडीएम कोपागंज कस्बा पहुंच गए। जैसे ही इसकी जानकारी अधिशासी अधिकारी जेपी यादव एवं कर्मचारियों को हुई सभी जांच में सहयोग करने मौके पर पहुंच गए। कस्बा स्थित लगभग 11 सौ आवास लाभार्थियों को आवंटित हैं। जांच में प्रथम डीपीआर के तहत 375 आवास आवंटित थे, जिसमें 351 आवास पूर्ण तथा 24 आवास अपूर्ण मिले। कुछ जगहों पर आवास में शौचालय नहीं बने थे जिसको लेकर एसडीएम ने नाराजगी प्रकट किया। ईओ को निर्देशित किया कि जल्द जितने आवास हैं जहां शौचालय नहीं बने हैं उसको पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर कानूनगो सत्येंद्र मिश्रा, लेखपाल अभिषेक शाही, मोहल्ले के सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed