{"_id":"5be1cf94bdec22693257be6c","slug":"rush-crowd-on-fireworks-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखोंे की दुकानों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखोंे की दुकानों पर उमड़ी भीड़
mau
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान पर लगी दुकानों से पटाखे खरीदते लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपों के पर्व दीपावली पर पटाखा छोड़ना एक शुभ सगुन से कम नहीं है। इसके चलते धनतेरस के दिन से ही जिला मुख्यालय पर सोनीधापा मैदान में पटाखा की दुकाने सजनी शुरू हो गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मैदान में फायर की गाड़ियों को लगाकर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हालांकि फायर विभाग ने हर पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा के इंतेजाम करने के लिए आगाह किया है।
इस वर्ष सजी पटाखा की दुकानें और उस पर लगी भीड़ को देखते हुए यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि इस वर्ष पटाखा कारोबार से पूरे जिले को मिलाकर एक करोड़ से कम की ब्रिकी होगी। जिला मुख्यालय की तर्ज पर हर तहसील मुुख्यालयों पर पटाखों की दुकानें खुले मैदान में लगाई गई है। दूसरी तरफ दीपावली पर्व के मद्दनजर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान नगर क्षेत्र के हर तिराहों और चौराहों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।
मंगलवार को भी दिन में सभी मुख्य मार्गों गलियों और सड़कों पर पुलिस के जवान पैदल गश्त करते नजर आए। पूरा शहर ही मानों पुलिस के जवानों की उपस्थिति में नजर आया। बुधवार को भी ऐसी ही व्यवस्था की गई है। गाइड लाइन के अनुरूप दीपावाली पर आतिशबाजी और पटाखा फोड़ने के लिए लोगों का आह्वान पुलिस अधिकारियों ने दिया है। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि इस अवधि के अंदर ही लोग पटाखा फोड़ें और आतिशबाजी कर खुशी मनाएं।
विज्ञापन
सीओ नगर आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि दीपावाली पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। दिन और रात में शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में पुलिस के गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
भीड़ भाड़ वाले मार्गों पर एकल एकल मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। मधुबन संवाददाता के अनुसार कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए मंगलवार को थाना प्रभारी नीरज पाठक ने पटाखे के दुकानों को बाजार से बाहर पाती गांव स्थित खेल के मैदान में लगाने को कहा। इस दौरान पुलिस ने चेतावनी दी कि इस आदेश का पालन न करने वालों के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के तल्ख रुप अख्तियार करने से पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मचा था। इस बाबत उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस के साथ सात आवेदन पड़े है, पुलिस की आख्या आने पर उन्हे बिक्री के लिए अधिकृत किया जाएगा।