फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rush crowd buying vehicle on discount

छूट पर वाहन खरीदने उमड़ी भीड़

Fri, 31 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 31 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Rush crowd buying vehicle on discount
बीएस 3 बाइकों पर बंपर छूट के बाद नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित हीरो मोटर्स के शोरुम पर उमड़ी भीड़।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस थ्री वाहनों पर रोक लगाने के बाद कंपनियों द्वारा उसे बेचने के लिए छूट के आफर पर जिले के एजेंसियों पर शुक्रवार को खरीदारों की लंबी कतारें लग गईं। दो दिन के लिए चले आफर में दूसरे दिन दोपहर को ही सभी एजेंसियों पर स्टाक खत्म हो गए। जिन एजेंसियों पर प्रतिदिन पांच से 10 बाइकों की बिक्री थी, उन एजेंसियों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ने से स्टाक दोपहर में ही खत्म हो गया। दो दिन जिले में 2000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

बीएस थ्री वाहनों पर जिले में 5000 से लेकर 18500 रुपये तक की छूट मिलने की सूचना से लोगों में वाहन खरीदने की होड़ सी लग गई।

टीवीएस एजेंसी पर दो दिन में 50 से अधिक वाहन बिके वहीं सैकड़ों बाइकों की डिमांड थी। एजेंसी संचालक शादाब अंसारी ने बताया कि बीएस थ्री वाहनों पर पाबंदी के बाद कंपनी भले ही छूट का आफर दे रही है लेकिन इससे न सिर्फ कंपनी को बल्कि एंजेसी का भी नुकसान है। बताया कि कंपनियां वाहनों का ट्रेविलिंग खर्च बचाने के लिए एजेंसी संचालकों को छूट पर वाहन बेचने का समय दी हैं हालांकि यह समय काफी कम था लेकिन गाड़ियां बिक गईं। बताया कि रेवेन्यू के मामले में एजेंसी संचालकों को भी कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा। हीरो एजेंसी संचालक शैलेंद्र मिश्रा के यहां से 100 से अधिक वाहन बिके। यहां भी सीमित स्टाक होने के चलते लोगों को सुबह से ही लाइन में लगना पड़ा। कुछ लोगों को इस छूट का लाभ मिला तो वहीं अधिकांश स्टाक खत्म होने के चलते अधिकांश लोग मायूस होकर लौट गए। मिर्जाहादीपुरा निवासी वरुण पांडेय ने बताया कि उन्हें काफी प्रयास के बाद बाइक मिल गई है। वह छूट पर बाइक पाकर प्रफुल्लित नजर आए। घोसी निवासी राम प्रसाद का कहना था कि सुबह से ही वह बाइक लेने के लिए प्रयास किए। कई एजेंसियों पर भाग दौड़ के बाद भी उन्हें बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed