फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rumor-mongering monitor

अफवाह फैलाने वालों पर नजर

Sat, 10 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 10 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rumor-mongering monitor
आगामी त्योहारों और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बकवल नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में हुई। जिलाधिकारी ने जनता से आह्वान किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए, यदि ऐसा कोई तथ्य सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की सतर्क नजर है। यदि कोई गड़बड़ी करेगा तो उससे प्रशासन सख्ती से निपटेगा। सभी प्रमुख चौराहों पर सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने कहा कि लोग त्योहारों के दौरान जिले में अमन-चैन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कोई अफवाह सुनाई दे तो तुरंत निकट के थाने या चौकी को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपर पुुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि जहां चाह वहां राह, यदि लोग शांति पूर्वक त्योहार मनाना चाहते हैं तो निश्चित रूप से प्रशासन उसमें पूरी तरह से तत्पर है। अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा ने विस्तार से लोगों को त्योहार एवं उसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने सभी सदस्यों से त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग का आह्वान किया।



 इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, अरशद जमाल, भरतलाल राही, विजय राजभर, मौलवी ओबैदुल्ला, मकसूद, कामरेड इम्तियाज, जहीर सेराज, मौलवी  इस्तखार, मुफ्ती अनवर अली, हरिद्वार राय आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। सभी क्षेत्राधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद के ताजिया कमेटी एवं रामलीला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed