{"_id":"5bfc2433bdec22414f57812c","slug":"rubella-vaccine-is-included-in-regular-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूबेला वैक्सीन नियमित टीकाकरण में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूबेला वैक्सीन नियमित टीकाकरण में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत नगर सहित जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा ब्लाक संसाधन कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें 10 दिसंबर से शुरु होने वाले टीकाकरण को सफल बनाने के लिए नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
नगर स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज के सभागार में मिजिल्स-रूबेला अभियान के तहत बैठक हुई। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए रुपरेखा तय की गई। इस दौरान नोडल अधिकारी शमशेर अली, प्राचार्य हुमा परवेज आदि शामिल रहे।
बढुआगोदाम : मिजिल्स-रूबेला अभियान के तहत नोडल शिक्षकों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 10 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरु होकर 30 दिनों तक चलेगा। इस दौरान बीईओ रमेश सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
मधुबन : फतहपुर मंडाव ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को बीईओ कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि देश में पहली बार रूबेला वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के खांसने या छींकने से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण हो सकता है।
वलीदपुर : मिजिल्स-रूबेला अभियान के तहत सोमवार को तहसील परिसर टाउन इंटर कॉलेज तथा प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में हुई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में लग जाएं और चिंहित कर उसकी सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, नायब तहसीलदार डॉ. रत्नाकर, सीडीपीओ ऊषा यादव आदि उपस्थित रहे।