फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rs 2.61 lakhs were swindled by pretending to be an officer, case registered

Mau News: अधिकारी बताकर ठग लिए 2.61 लाख रुपये, केस

Mon, 02 Jun 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.61 lakhs were swindled by pretending to be an officer, case registered
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर व एसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को ठगी का मुकदमा दर्ज किया। दो लोगों ने खुद को इफको का अधिकारी बताकर खाद गोदाम सेंटर देने के लिए पीड़ित से 2.61 लाख रुपये ले लिए और अब धमकी दे रहे हैं। नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। नखड़ू साहनी के दर्ज मुकदमे के अनुसार राकेश श्रीवास्तव पुत्र विपिन निवासी अज्ञात और संजय निवासी अज्ञात ने खुद को इफको लखनऊ का अधिकारी बताते हुए कोड़रा गांव में खाद गोदाम सेंटर स्थापित करने की बात कही। सेंटर उसके नाम से खोलने के लिए राकेश श्रीवास्तव ने ऑनलाइन माध्यम से 21 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 के बीच कई बार में 2.61 लाख रुपये लिया। लेकिन खाद गोदाम का सेंटर उसे नहीं मिला। पैसा वापस मांगने पर दोनों गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed