फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RPF returned gold jewelery worth three lakhs to the female passenger

Mau News: आरपीएफ ने महिला यात्री को लौटाया तीन लाख के सोने के आभूषण

Wed, 15 Nov 2023 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
RPF returned gold jewelery worth three lakhs to the female passenger
मऊ। आरपीएफ उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और हेड कांस्टेबल राम नगीना द्वारा बुधवार को छठ त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गस्त करने के दौरान लावारिस रूप से एक छोटा बैग प्लेटफार्म पर पाया गया। बैग में सोने का एक लॉकेट, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कान का टॉप्स, एक जोड़ी सुई धागा बरामद हुआ। जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर जमा किया गया। करीब एक घंटे के बाद महिला यात्री श्वेता मिश्रा पत्नी सुजीत द्विवेदी निवासी चांदपुर वाराणसी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर आकर बताया कि वह ट्रेन नंबर 15104 बनारस- गोरखपुर इंटरसिटी से कोच संख्या सी-2 में 60 नंबर बर्थ पर वाराणसी से मऊ तक यात्रा कर रही थी। उक्त ट्रेन के मऊ स्टेशन पर आगमन पर प्लेटफार्म पर बैठ गई जहां उनकी छोटी बच्ची द्वारा उनके बैग को खोलकर कुछ सामान निकाल रही थी जिसके कारण उनके एक सोने का बैग कही छूट गया। महिला यात्री के उक्त आभूषण के खरीदे गए रसीद की प्रति, आधार कार्ड, रेलवे आरक्षित टिकट, मोबाइल में बरामद उक्त आभूषण की पूर्व में खींची गई फोटो इत्यादि से सत्यापन कर सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed