फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RPF carried a bag full of missing passengers in the train to the passenger

ट्रेन में छूटे यात्री का रुपयों से भरा बैग आरपीएफ ने यात्री तक पहुंचाया

Sun, 09 Feb 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
RPF carried a bag full of missing passengers in the train to the passenger
इंदारा। वाराणसी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री का रुपये से भरा बैग छूट गया। इंदारा आरपीएफ एसआइ सुधीर राय को सूचना मिली तो उन्होंने ने जंक्शन पर पहुंचने पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में जांच कराई और ट्रॉली बैग बरामद किया। बैग की तलाशी में 15 हजार नकदी तथा एटीएम, पेनकार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। जिसे देर शाम यात्री के सुपुर्द कर दिया। सुधीर राय ने बताया कि गाजीपुर जिले के कुड़कूड़ा थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी विवेकानंद पांडेय रविवार को वाराणसी से इंटरसिटी एक्सप्रेस से जखनिया जा रहे थे। जखनिया पर वह जल्दबाजी में सूटकेस उतारना भूल गए। उन्होंने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इंदारा जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन में खोजबीन करने पर बैग मिला। बैग मिलने के बाद आरपीएफ ने यात्री विवेकानंद पांडेय को सूचना दी और बैग उन्हें सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed