फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rotary Club honored teachers

Mau News: रोटरी क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Tue, 05 Sep 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club honored teachers
मऊ। रोटरी क्लब की ओर से रविवार को शारदा नारायण हास्पिटल के सभागार में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील बंसल ने शिक्षक अरविंद शाही, कंचन लता पांडेय, अंजनी सिंह,मनोज सिंह, प्रेम लता सिंह, शैलेंद्र यादव, राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित रामबिलास भारती को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि यह क्लब के लिए गौरव कि बात है कि हमें ऐसे शिक्षकों का सम्मान करने का सौभाग्य मिला जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र मे अप्रतिम योगदान दिया है। कहा कि शिक्षक की भूमिका का कोई मोल नहीं हो सकता। शिक्षक के बिना जीवन अधूरा हो जाता है। एक शिक्षक बिना भेदभाव के अपने शिष्यों को शिक्षा देता है। शिष्य के आगे बढ़ने पर शिक्षक गौरवन्वित होता है। वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. संजय सिंह ने कहा की शिक्षा कि पहली पाठशाला मां होती है लेकिन गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा होता है। वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. एचएन सिंह ने कहा कि पहले गुरुकुल में राजा से लेकर समान्य जन के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के गुरु अध्ययन कराते थे। आज भी शिक्षक बिना किसी भेदभाव के अपने शिष्य को शिक्षा देता है। शिक्षक के बिना सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम को सौरभ बरनवाल, डॉ. एससी तिवारी, डॉ एचएन सिंह, शमीम अहमद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदीप सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, मनीष तानवानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed