फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rose on Valentine's Day

वेलेंटाइन डे पर दिया गुलाब

Thu, 14 Feb 2019 11:41 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rose on Valentine's Day
वेलेनटाइन डे पर नगर के डीसीएसके पीजी कालेज मोड़ स्थित फूलों की दुकान से गुलाब का फूल खरीदते दंपती। - फोटो : mau
 प्यार के दुश्मनों से किसी प्रकार बचते-बचाते आशिकों ने गुरुवार को वेलेेंटाइन डे मनाया। साथी को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार किया।  ज्यादातर जोड़ों ने पार्कों, मंदिरों के अलावा रेस्टोरेंटों में ही दिन गुजारा। इस बीच एक दूसरे को लाल गुलाब और अन्य आकर्षक उपहार भेंटकर अपना अरमान पूरा किया।
विज्ञापन


ज्यादातर जोड़े नगर से चंद दूरी पर स्थित कल्पवाटिका, वनदेवी पार्क में एक दूसरे से प्यार भरी बात बातें करते नजर आए। फूलों के बाजार में गुलाब के फूल की पूछ कुछ ज्यादा ही रही। ऐसे में जोड़ों की मौजूदगी में पार्कों की रौनक कुछ ज्यादा ही बढ़ी रही। उधर रेस्टोरेंटों में भी जोड़ों ने उपस्थिति दर्ज कर पर्व की परंपरा को निभाया। ऐसे में देर शाम तक रेस्टोरेंट में रोजाना की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही गहमागहमी नजर आई। रेस्टोरेंट में भी इस मौके पर खासी सजावट की गई थी।
विज्ञापन


वेलेंटाइन डे पर बैचलर युवाओं ने उन सभी को मैसेज किया जो उनके जैसे कुंआरे थे। वेलेंटाइन डे पर गुलाब के फूल की बिक्री खूब हुई। फूलों की बिक्री कितने की हुई यह अनुमान लगा पाना मुश्किल ही है। क्योंकि अधिकांश खरीदारी चुपके से की गई। कलियों की डिमांड सबसे अधिक रही। उधर वेलेंटाइन डे के मौके पर  शहर के चंद्रभानपुर स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान, वनदेवीधाम के पार्क,  शीतलामाता धाम परिसर और पुराना पावर हाउस के समीप स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में युवा जोड़ों की भीड़ उमडने के मद्देनजर इन स्थानों पर पहले से ही पुलिस एलर्ट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed