{"_id":"604a561b8ebc3ec5446dc01a","slug":"rose-garden-s-colors-blossomed-with-rose-flowers-mau-news-vns579376559","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब के फूलों से खिल गई रोज गार्डेन की रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब के फूलों से खिल गई रोज गार्डेन की रंगत
विज्ञापन
नगर के चन्द्रभानपुर स्थित रोज गार्डन में खिले गुलाब का फूल।
- फोटो : MAU
मऊ। जिला प्रशासन की पहल पर नगर स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान रोज गार्डेन की रंगत लौट आई है। उद्यान में विविध प्रकार के लगाए गए गुलाब पौधों में फूल खिल उठे हैं। उद्यान परिसर में हरी घास लगाई गई है। गार्डेन के पिछले हिस्से में पॉली हाउस बनाया गया है। स्वीमिंग पुल को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। दो करोड़ की लागत से दो मल्टी पैटर्न फाउंटेन (फौव्वारा), इंटरलाकिंग, स्वीमिंग पुल, ओपेन जिम आदि की व्यवस्था होनी है।
नगर के पूर्वी छोर पर दो ओवरब्रिजों के बीच स्थित चंद्रभानपुर में 7.96 हेक्टेयर में राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन का निर्माण वर्ष 1995 में कल्पनाथ राय ने कराया था। इसका उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर पार्क की सुविधा देना था जहां छुट्टी के दिनों में लोग परिवार के साथ बैठ सकें। पार्क में बच्चों के खेलकूद के विभिन्न खेल उपकरण, तरह तरह के फूल और शो प्लांट लगाए गए थे। विभिन्न किस्म के गुलाब के पौधे लगे थे। स्वीमिंग पुल, लाइट, फौव्वारा की थी। नए साल और त्योहारों पर उद्यान में भीड़ लगती थी लेकिन वर्ष 2005 में आई बाढ़ से रोज गार्डेन बदहाल हो गया था। इसके बाद से पार्क का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया। उद्यान विभाग की पहल पर शासन ने रोज गार्डेन के सुंदरीकरण के लिए वर्ष 2019 में दो करोड़ रुपये स्वीकृत किया। इसके तहत दो मल्टी पैटर्न फाउंटेन (फौव्वारा), इंटरलाकिंग, स्वीमिंग पुल, ओपेन जिम आदि कार्य कराए जाने थे। जिले में तैनाती पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने रोज गार्डेन के प्रति रुचि दिखाई। उनके प्रयास से पार्क की देखरेख शुरू हुई। फिर पौधे लगाए गए। इन दिनों पार्क में विभिन्न किस्म के गुलाब के फूल खिले हैं। हरी घास बिछाई गई है और पॉली हाउस बनाया गया है। उद्यान विभाग की ओर से से अशोक, पेंडुल, बाटल पाम, एरिका पाम आदि पौधे लगाए जाएंगे। स्वीमिंग पुल को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि छह माह के अंदर ही उद्यान के सुंदरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
कोट-
रोज गार्डेन में विभिन्न प्रकार के गुलाब के फूल और हरी घास लगाई गई है। साथ ही पार्क में ओपेन जिम की व्यवस्था कराने की योजना है। इसके लिए जिला उद्यान अधिकारी को आदेश दिया गया है।- अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी मऊ।