फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Room heaters, geysers sales up 20%

Mau News: रूम हीटर, गीजर की बिक्री 20 फीसदी बढ़ी

Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Room heaters, geysers sales up 20%
नगर के सहादतपुरा ​स्थित दुकान पर ठंड के मौसम में बेचने के लिए रखा हीटर। संवाद
मऊ। तापमान में गिरावट आते ही घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग में तेजी आ गई है। शहर के बाजारों में रूम हीटर, इलेक्ट्रिक केटल, गीजर और गर्म पानी से जुड़े उपकरणों की बिक्री बीस फीसदी तक बढ़ी है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है। बाजार में रूम हीटर 600 रुपये से 1250 रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग और बढ़ने की संभावना है। इस समय सबसे ज्यादा मांग छोटे रूम हीटर, इलेक्ट्रिक कैटल, नॉर्मल गीजर और ब्लोअर जैसे उत्पादों की है। सुरेश ट्रेडर्स के गौरव रुंगटा का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी की प्रतियोगिता के बीच भी स्थानीय बाजार में ग्राहकों की संख्या अच्छी है। लोग वारंटी, आफ्टर-सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई कंपनियों ने फेस्टिव सीजन के बाद सर्दी को देखते हुए नए मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें एनर्जी-सेविंग टेक्नोलॉजी, ऑटो कट फीचर और फास्ट-हीटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सहादतपुरा बाजार के अरूण ने बताया कि हीटर, कैटल और गीजर जैसे उपकरणों की मांग में अभी 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। फिलहाल ग्राहक सामान्य गीजर खरीद रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान और गिरेगा, इंस्टेंट गीजर और हाई कैपेसिटी मॉडल की बिक्री और बढ़ जाएगी। गृहिणी सुनीता ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को देखते हुए उन्होंने घर के लिए गीजर और कमरा गर्म रखने वाला ब्लोअर खरीदा है। वहीं सदर बाजार के दुकानदार अनूप अग्रवाल ने बताया कि तीन दिन से बिगड़े मौसम के बाद रूम हीटर की बिक्री सबसे तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि यह किफायती होने के साथ तुरंत गर्माहट प्रदान करता है। बाजार में रूम हीटर की कीमत 600 रुपये से 1250 रुपये तक है। मध्यम वर्गीय परिवार भी इसे आसानी से खरीद पा रहे हैं। वे परिवार जो ठंड के मौसम में सुबह-शाम गर्म पानी की जरूरत महसूस करते हैं, इलेक्ट्रिक और इंस्टेंट गीजर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार पूरी रात न चलाएं रूम हीटर : डॉ. अनिल
मऊ। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हीटर का ज्यादा उपयोग शारीरिक हानि पहुंचा सकता है। ऐसे में इसका सीमित समय तक ही उपयोग हितकर रहता है। इन बातों को ध्यान में रखकर ही ज्यादातर लोग रूम हीटर खरीदते हैं। बताया कि अक्सर देखा गया है कि माता-पिता अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं। ऐसे में रूम हीटर यदि हम लगा रहे हैं तो इसका इस्तेमाल लगातार पूरी रात नहीं करना चाहिए। यदि उसका उपयोग लगातार करेंगे तो बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्मी से दम घुटने की आशंका हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि कुछ समय के लिए रूम हीटर चलाएं और रूम का टेम्प्रेचर ठीक होते ही बंद कर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed