फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Role of literature in environmental protection

पर्यावरण संरक्षण में साहित्य की भूमिका अहम

Thu, 06 Feb 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Role of literature in environmental protection
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में लगे पुस्तक मेले में अवलोकन करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी - फोटो : MAU
मऊ। जिला प्रशासन की पहल पर वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से डीसीएसके पीजी कालेज में पुस्तक मेले के चौथे दिन बृहस्पतिवार को बदलता हुआ मऊ और युवा विषय पर गोष्ठी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में साहित्य की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मां की गोद में ही सभ्यता जन्म लेती है तथा संस्कृति विस्तार पाती है। ऐसे में मां की प्रेरणा ही पुस्तक के करीब लाती है। बोले मऊ का पहला पुस्तक मेले का सूत्र वाक्य है पढ़े मऊ बढ़े मऊ। विशिष्ट अतिथि डीएफओ संजय विश्वाल ने कहा कि कहा कि पर्यावरण संरक्षण में साहित्य की भूमिका अग्रणी रही है। जनपद में यदि सामाजिक रूप से सामुदायिक वानिकी की अवधारणा अपनाई जाए तो ग्रीन मऊ का सपना साकार हो सकता है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि नई पीढ़ी को साहित्य को संस्कार से रुबरु कराने के लिए जरूरी है उनमें पढने की आदत डाली जाए। राजीव रंजन और डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा कि युवा और किताबें विषय पर आयोजित संवाद युवाओं को नागरिक बोध से जागृत करेगा। संचालन डॉ. सीपी राय ने किया।
विज्ञापन

साहित्य अकादमी के स्टाल से भाषान्तर अनुवाद, रचना संचयन लोगों ने खूब खरीदा, राजकमल प्रकाशन इतिहास और समाज उपयोगी विषय, प्रकाशन संस्थान की विचार व पर्यावरण विषय, किताब घर से प्रतिनिधि कहानी, कविता एवं सादत हसन मंटो की रचनाएं विशेष रूप से पसंद की गई। मेधा बुक्स से सस्ता साहित्य सीरीज को विद्यार्थीयों ने खूब खरीदा। नई किताब प्रकाशन का भारतीय नवजागरण और स्त्री सीरीज को छात्रों को भाई। वाणी एवं उत्कर्ष प्रकाशन के स्टाल से पेपर बैक संस्करण पंडिल दिनदयाल उपध्याल, बाबा भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी एवं विनोवा भावे और लोहिया की किताबों को भी लोग पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed