फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Robbery revealed from agent of finance company, two arrested

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Robbery revealed from agent of finance company, two arrested
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट का खुलासा बुधवार को किया। पुलिस ने लूट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूट के 4700 रुपये, एक बाइक, दो तमंचे, बैग, लूटी हुई बायोमेट्रिक मशीन आदि बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे क्षेत्र में चेकिंग के दौरान करहा मोड़ से 200 मीटर दूर निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से दो युवकों का पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ा गया स्वामीनाथ भारती कोतवाली क्षेत्र के टेकई गांव का निवासी जबकि दूसरा सत्यानंद राव रानीपुर थाने के काझा गांव का निवासी है। पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, 4700 रुपये नकद, काला बैग, लूटा हुआ बायोमेट्रिक मशीन, चार्जर, रसीद, कस्टमर सीट और एक बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों युवकों ने 27 अक्टूबर को भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट अनिल यादव से मालव पुलिया के पास लूट किए थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed