{"_id":"5fae0ba78ebc3e91b537e8cb","slug":"robbed-the-bank-customer-service-center-operator-by-terrorizing-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से की लूट, घर जाते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से की लूट, घर जाते समय हुई घटना
Fri, 13 Nov 2020 10:12 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार से घर लौट रहे बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचे से भयभीत कर बदमाशों ने दो लाख 68 हजार रुपये लूट लिए। घटना गुरुवार की रात 8 बजे की है। पीडित के सूचना देने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के टेकटउआ गांव निवासी रामजन्म यादव बोझी बाजार में फेनो बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।गुरुवार को रामजन्म अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकले। रात को 8 बजे के करीब जैसे हो उसकी बाइक बाजार से आगे सुनसान स्थान पर अशोक सिंह के ईंट भठ्ठे के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका।
विज्ञापन
रामजन्म के अनुसार उसके रुकते ही बदमाशों ने उस पर तमंचा सटा दिया। साथ ही बाइक की डिग्गी में रखे 2 लाख 68 हजार रुपये, मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित ने अभी तहरीर नही दी है। तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन