{"_id":"695ea7de581bd1090809ab8d","slug":"roadways-bus-catches-fire-due-to-short-circuit-22-passengers-rescued-mau-news-c-295-1-mau1002-138998-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शॉर्ट-सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग, चालक ने मारी पाॅवर ब्रेक; 22 यात्रियों ने खुद को ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शॉर्ट-सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग, चालक ने मारी पाॅवर ब्रेक; 22 यात्रियों ने खुद को ऐसे बचाया
Thu, 08 Jan 2026 12:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:07 AM IST
सार
Mau News: मऊ जिले में चलती बस में आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले यात्री बस से उतर चुके थे। बताया जा रहा है कि बस की इंजन में आग लगी थी। समय रहते सभी ने अपनी जान बचा ली थी।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बनियापार गांव के पास आग लगने के बाद खड़ी रोडवेज बस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
UP News: मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार की शाम रोडवेज बस की इंजन में आग लग गई। बस में सवार 22 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
30 मिनट बाद दूसरी बस से सभी को आजमगढ़ के लिए रवाना किया गया। बुधवार की शाम 6:30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर डिपो की बस मऊ से 22 यात्रियों को लेकर आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। बनियापार गांव के पास पहुंचते ही बस की इंजन से धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक गयासुद्दीन ने तत्काल बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
परिचालक जोगेंद्र यादव के साथ मिलकर सभी यात्रियों को नीचे उतारा। कुछ ही देर में इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना चालक ने तत्काल डायल 112 पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझा दिया।
विज्ञापन
समय रहते आग बुझ जाने से बस जलने से बच गई। मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि शॉट सर्किट के कारण इंजन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। बस खड़ी करके यात्रियों को दूसरी बस से भेजा दिया गया।