{"_id":"6686199bd8d94aea800fff8a","slug":"roads-mau-not-withstand-even-two-rains-some-were-uprooted-and-potholes-locals-angry-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, हो गया तीन फीट का गड्ढा; विभागीय लापरवाही से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, हो गया तीन फीट का गड्ढा; विभागीय लापरवाही से लोगों में रोष
Thu, 04 Jul 2024 09:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 09:10 AM IST
सार
Mau News: इस सड़क के बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद यहां काम लगा था। सड़क निर्माण में विभागीय लापरवाही उजागर हुई है। बरसात के मौसम में यहां अब और दिक्कतें होंगी लेकिन विभाग इससे बेपरवाह है।
विज्ञापन
सड़क को उखाड़कर दिखाते स्थानीय निवासी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के निजामुद्दीन के वार्ड नंबर 12 में 20 मई को बनी सड़क उखड़ने लगी है साथ ही और जगह-जगह गड्ढे हो गए है। इस काम में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई ही है। अभी तक मात्र दो ही बारिश में सड़के जगह-जगह उखड़ने लगी है। सड़क पर तीन फीट गड्ढे हो जाने से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय राजू सिंह ने बताया कि इस सड़क की खबरें छपने के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि मिट्टी के उपर हल्का मटेरियल यानी अलकतरा और गिट्टी बिछाकर विकास कार्य की इतिश्री कर ली गई। यही कारण है कि सड़क जगह-जगह उखड़ रही है। अभी बारिश का पूरा मौसम बाकी है।
विज्ञापन