फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roads and ITIs built in the district in four years

चार वर्षो में जिले में बनी सड़कें और मिली आईटीआई

Fri, 19 Mar 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roads and ITIs built in the district in four years
मऊ। प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष शुक्रवार को पूरे हो गए। इन चार वर्षों में जिले में न सिर्फ सड़कें गड्ढामुक्त हुईं बल्कि कई नई सड़कें भी बनीं। घोसी क्षेत्र में सरकारी आईटीआई कालेज की सौगात मिली। गो आश्रय केंद्र बनाए गए। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। पांच करोड़ 73 लाख की लागत से वन देवी पार्क का जीर्णोद्धार और गेस्ट हाउस का निर्माण हुआ। सात करोड़ की लागत से कस्तूरबा गांधी स्कूलों में हास्टल का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की मानें तो प्रदेश में भाजपा शासन के चार वर्ष में जिले की कुल 1282.92 किमी सड़कें गड्ढा मुक्त हुई और 185.875 किमी लंबी सड़कों का निर्माण हुआ। छुट्टा पशुओं के लिए दो करोड़ चालीस लाख रुपये की लागत से दो स्थानों पर गो संरक्षण केंद्र बने। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए 66 करोड़ से अधिक से पाइप लाइन बिछाई गई। हथिनी और मीरपुर रहीमाबाद के पास तमसा नदी पर पुल निर्माण होने से लोगों को सहूलियत हुई। पांच करोड़ 73 लाख की लागत से वन देवी पार्क का जीर्णोद्धार और गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया। सात करोड़ की लागत से कस्तूरबा गांधी स्कूलों में हास्टल का निर्माण कराया गया। मधुबन, घोसी और मोहम्मदाबाद गोहना में 26 करोड़ से फायर स्टेशन और रिहायशी भवन का निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पालिका मऊ के 42 वार्डों में एक अरब 45 करोड़ 41 लाख 65 हजार रुपये की लागत से इंटरलाकिंग, खड़ंजा, नाली, आरसीसी का निर्माण किया गया। घोसी नगर पंचायत में पांच करोड़ 50 लाख, अमिला नगर पंचायत में दो करोड़ 60 लाख, कोपागंज नगर पंचायत में दो करोड़ 80 लाख 93 हजार, अदरी नगर पंचायत में एक करोड़ 92 लाख 41 हजार सात सौ, मधुबन नगर पंचायत में सात करोड़ 37 लाख 67 हजार, मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में चार करोड़ 43 लाख 34 हजार रुपये से विकास कार्य किए गए। इसके अलावा ऊर्जा, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, वन पर्यावरण, मिशन रोजगार, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, मिशन शक्ति के साथ कोविड बचाव का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed