फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Roads and drains will be built in 17 new wards of the municipality

Mau News: नगरपालिका के 17 नए वार्डों में बनेंगी सड़कें और नाले

Wed, 04 Sep 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be built in 17 new wards of the municipality
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगरपालिका के 17 नवसृजित वार्डाें को विकसित किया जाएगा। नगर में विकास गति तेज करने के लिए शासन की तरफ से 1690.06 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। नगरपालिका की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत जिले के नवसृजित वार्डो में पेयजल, सड़क, जलनिकासी सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए कवायद तेज हो गई है। योजना के तहत वार्ड नंबर 16 सलाहाबाद किन्नुपुर मेंं सुरेन्द्र के मकान से राम प्रवेश का मकान होते हुए मुसाफिर, रामनाथ के मकान तक, हरेंद्र के मकान के सामने से महेंद्र, हरिशचंद्र के मकान से रामाशीष के मकान, सुखड्डु के खेत से दूधनाथ के मकान तक, साईडवाल व सीसी का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 33.38 लाख रुपये की लागत से वार्ड 15 बेलचौरा में सुरेश के मकान से रवि का मकान होते हुए धर्मेंद्र के मकान तक आरसीसी नाला बनेगा। इसी तरह 33.38 लाख की लागत से वार्ड 15 बेलचैरा में दिनेश के मकान से गुलाब का मकान होेते हुए संजय के मकान तक आरसीसी नाला बनेगा। वार्ड 19 ठकुरमनपुर में चौहान बस्ती में चौहान के मकान से लेकर शौचालय होते हुए लड्डन के मकान तक व हरिचंद से राकेश, रामसेवक के मकान से धर्मेन्द्र लाल तक, विद्या सागर के मकान से अजीत रामसेवक से राज के मकान तक कवर्ड नाली, सीसी का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

33.78 लाख की लागत से वार्ड नंबर चार काझाखुर्द में चौहान बस्ती में बासू के घर से लेकर राजेंद्र चौहान का मकान होते हुए रूपचंद, दीपचंद चौहान के मकान तक नाली व कवर्ड नाली, सीसी का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 25.64 लाख की लागत से वार्ड 16 सलाहाबाद में सैय्यद बाबा के मजार से सुक्खू का ट्यूबवेल होेते हुए आरती प्रजापति (पिच रोड) तक मिट्टी भराई और खड़ंजा का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 22.70 लाख की लागत से वार्ड नंबर चार काझाखुर्द, बड़ागांव में भागीरथी का मकान होते हुए एचएसबीएसएस स्कूल तक कवर्ड नाली, सीसी रोड बनेगी। 33.83 लाख से वार्ड चार काझाखुर्द में सुदामा यादव के स्कूल के सामने यादव बस्ती में सीसी रोड से लेकर गुलाब यादव के स्कूल तक साईडवाल, सीसी का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 15.58 लाख की लागत से वार्ड नंबर चार काझाखुर्द चौहान बस्ती में रामसमुझ के मकान से लेकर हरिचंद का ट्यूबवेल होते हुए पिच रोड तक कवर्ड नाली सीसी का निर्माण कार्य कराया जाएगा। वार्ड नंबर 15 बेलचौरा सलाहाबाद मुख्य मार्ग रामसरीख के मकान से दुर्योधन का ट्यूबवेल तथा बाला लखंदर के मकान तक पिच रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 26.78 लाख की लागत से वार्ड नंबर आठ ताजोपुर में बनही में कैलाश राव के मकान से अर्जुन का मकान होते हुए कच्चा बाहा तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी तरह अन्य नवसृजित वार्डो में बुनियादी सुविधाओं को बहाल कराने के लिए विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगरपालिका के नवसृजित वार्डाें के विकास के लिए 1690.06 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।-अरशद जमाल, चेयरमैन, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed