{"_id":"69878e7b1c2900acfc047365","slug":"road-safety-campaign-will-continue-this-month-to-prevent-accidents-mau-news-c-295-1-mau1001-140510-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हादसे रोकने के लिए इस महीने भी चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हादसे रोकने के लिए इस महीने भी चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान
विज्ञापन
जिले में फरवरी माह में भी सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा, जनवरी में इस अभियान से सड़क हादसों के साथ मौत की संख्या में कमी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि शासन ने इसको लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है।
बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह के रूप में चलाया गया था। इस अभियान के दौरान संबंधित विभागों द्वारा कार्य योजना तैयार कर कार्य कराए गए थे, जिसके कारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी के साथ ही उनमें होने वाली मौतों में भी अपेक्षित कमी आई थी।
बताया कि फरवरी माह में भी सड़क सुरक्षा माह/अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ग्राम, जनपद एवं मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक की जाएगी तथा विकासखंड, तहसील, जनपद मुख्यालय, प्रमुख शहरों के प्रमुख स्थलों पर सड़क सुरक्षा हेतु जन जागरूकता विषयक होर्डिंग्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान समस्त जनपदों में जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट के तहत कार्य योजना बनाने, चौराहों पर पैदल चलने वालों की सुविधा को लेकर जेब्रा क्रॉसिंग मार्क करने, चौराहा पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने हेतु चौराहा खाली करो अभियान चलाया जाएगा।