{"_id":"6916289dece0e490e10f9d27","slug":"road-construction-work-stopped-on-the-allegation-of-irregularities-mau-news-c-295-1-mau1002-136305-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अनियमितता का आरोप लगाकर मार्ग निर्माण का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अनियमितता का आरोप लगाकर मार्ग निर्माण का काम रोका
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लॉक क्षेत्र के मीरपुर बाजार से एकौना गांव तक पिच मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को काम रोकवा दिया। विभागीय अधिकारी को अवगत कराते हुए मानक के अनुरूप काम कराने की मांग की है।
वर्ष 2000 में मीरपुर से एकौना जाने वाले कच्चे मार्ग को जिला पंचायत निधि से खड़ंजा मार्ग बनाया गया था। बीते 25 साल से कोपागंज ब्लॉक और मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली से जुड़े गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते रहे। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर बाइक तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो जाता था। बारिश के दिनों में लोगों को थाने या जिला मुख्यालय जाने के लिए करीब 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। लखनऊ से मऊ राज्य राजमार्ग 34 और वाराणसी से गोरखपुर फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग को पिच करने के लिए लोगों ने आवाज उठाई। इस सड़क की लंबाई मीरपुर बाजार एकौना दलित बस्ती तक दो किमी है, लेकिन लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वारा सड़क के 1300 मीटर हिस्से को ही पिच कराने की मंजूरी ली गई, इसके लिए शासन से 71 लाख रुपये धन आवंटित हुआ है। लोगों का कहना है कि विभाग ने केवल 1200 मीटर तक ही बोल्डर और भस्सी बिछाई है। बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने पिच का काम शुरू किया। लेकिन मानक के अनुरूप 16 एमएम की जगह आधा ईंच की गिट्टी डालकर बिछाई जा रही थी। इस बात की जानकारी होने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए और विभागीय अधिकारी को फोन करके सूचना देते हुए काम बंद करा दिया। अधिकारी के हस्तक्षेप के दौरान मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने ठेकेदार द्वारा गिट्टी उपलब्ध नहीं कराने की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने मार्ग के निर्माण में मानकों के अनदेखी की शिकायत की है। संबंधित ठेकेदार को मानक के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया गया है। जो सामग्री मौजूद नहीं है, उसको उपलब्ध कराने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। - निशांत रंजन,
विज्ञापन
- अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड