{"_id":"67d50f5a237865bdf70cc6c4","slug":"road-accident-on-holi-young-man-died-in-mau-chaos-among-the-family-members-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां..., हादसे में थम गईं युवक की सांसें; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां..., हादसे में थम गईं युवक की सांसें; परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 15 Mar 2025 10:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:55 AM IST
सार
सड़क हादसे के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की माैत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विजय कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बजे दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा अतरारी गांव निवासी विजय कुमार (32) पुत्र रामचरण शुक्रवार को दिन दोपहर 2 बजे बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना कैलेंडर तिराहा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच, मुबारकपुर रोड से घोसी मुहम्मदाबाद रोड चुंगी पर क्राॅसिंग के दौरान खैराबाद कैलेंडर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। विजय कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरे बाइक सवार को भी चोटे आई। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार से आ रहे थे और चौराहे पर क्रॉस करने के दौरान टकरा गए। घटना के संबंध में मृतक के पिता रामचरण ने बाइक संख्या यूपी 50 C9267 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।