फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   road Accident in mau Uncontrolled bike collides with truck woman dies brother and sister survive

UP Accident: भाई-बहन के सामने मां की गई जान, ट्रक से टकराई थी बाइक; शादी से घर लाैट रहा था परिवार

Sun, 18 May 2025 11:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 18 May 2025 11:31 AM IST
सार

Accident News: मऊ में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से भाई-बहन को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, उनके मां की माैत हो चुकी थी।

विज्ञापन
road Accident in mau Uncontrolled bike collides with truck woman dies brother and sister survive
हादसे के बाद बिलखता परिवार और रीना मौर्या की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Mau: मऊ के घोसी कोतवाली से दो किमी दूर चीनी मिल के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में घायल महिला की मौत हो गई, जबकि चालक युवक और किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर वहां से भाग गया।

विज्ञापन




घोसी कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी रीना मौर्या (42) दोहराघाट थाना के सूरजपुर शादी समारोह में गई थी। रविवार की सुबह बेटे शुभम मौर्य (18) और बेटी शीतल (16) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकली थी। 
विज्ञापन


वे लोग अभी घोसी चीनी मिल के पास पहुंचे थे, शुभम ने ट्रक को ओवरटेक करने की सोचा। इसी दाैरान ट्रक के किनारे से बाइक टकरा गई और पीछे बैठी रीना सड़क पर गिर गई। अनियंत्रित होकर बाइक भी गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने रीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भाई-बहन को मामूली चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed