{"_id":"620c8f8379534203040e0b97","slug":"road-accident-in-mau-two-youths-died-after-bike-collided-with-electric-pole-four-friends-were-riding-on-same-bike-to-going-baraat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चार दोस्त एक ही बाइक पर थे सवार, सभी बरात जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चार दोस्त एक ही बाइक पर थे सवार, सभी बरात जा रहे थे
Wed, 16 Feb 2022 11:16 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:16 AM IST
सार
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। बाइक पर चार युवक सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में राम प्रसाद और अरविंद की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बीती रात एक बाइक पर सवार चार दोस्त सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। सभी बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना के अंतर्गत ग्राम सभा बसारथपुर निवासी अखिलेश यादव (35) अपने तीन साथियों रामप्रसाद राय (36), अरविंद यादव (19) और राजकुमार सोनकर (20) के साथ एक ही पल्सर बाइक पर सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए मझवारा जा रहे थे।
विज्ञापन
मौके पर हो हो गई दो युवकों की मौत
घोसी कोतवाली के माऊरबोझ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। तेज रफ्तार के चलते बाइक छिटक कर दूर जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहे राम प्रसाद और ठीक पीछे सवार अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची घोसी पुलिस ने दोनों घायलों को घोसी सीएचसी लाकर भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने राजकुमार की स्थिति गम्भीर देख आजमगढ़ रेफर कर दिया। वहीं दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने से बसारथपुर गांव में मातम पसर गया।