फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Road accident in mau Truck loaded with cement rammed into tree death of PRD jawan who returning home after duty

Road Accident: मऊ में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, ड्यूटी से घर लौट रहे पीआरडी जवान की मौत

Sat, 02 Jul 2022 01:55 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 01:55 PM IST
सार

मऊ जिले में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर खालिसपुर गांव के समीप शनिवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार पीआरडी जवान की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in mau Truck loaded with cement rammed into tree death of PRD jawan who returning home after duty
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर खालिसपुर गांव के समीप शनिवार सुबह सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक में सवार पीआरडी जवान वाहन के अगले हिस्से में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल जवान को बाहर निकाला और आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इधर, क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मौके से हटाया गया जिसके बाद आवागमन सामान्य रूप से बहाल हो सका। हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी प्रेमचंद सैनी (50) पुत्र स्वर्गीय छेदी सैनी पीआरडी जवान थे। नित्य की भांति शुक्रवार की रात कृषि मंडी की ड्यूटी कर शनिवार सुबह छह बजे घर के लिए निकले।
विज्ञापन


कृषि मंडी से ही वो बलिया जा रहे सीमेंट लदे ट्रक पर सवार हो गए। इसी दौरान सरायलखंसी थाना के अंतर्गत खालिसपुर गांव के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए। लेकिन पीआरडी जवान प्रेमचंद ट्रक के सामने वाले हिस्से में किनारे होने के कारण फंसे रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवान के परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

Road accident in mau Truck loaded with cement rammed into tree death of PRD jawan who returning home after duty
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक के अगले हिस्से को काटकर गंभीर रूप से घायल पीआरडी जवान को निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रेमचंद सैनी के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। प्रेमचंद की मौत से परिजनों विपत्ति का पहाड़ टूट गया है। थानाध्यक्ष सरायलखंसी केके गुप्ता ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed