{"_id":"65c499a1f40b25ffa002dedb","slug":"road-accident-in-mau-kanungo-and-teenager-died-after-bike-collides-with-pickup-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बेकाबू पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में शादी समारोह से लौट रहे कानूनगो और किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बेकाबू पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में शादी समारोह से लौट रहे कानूनगो और किशोर की मौत
Thu, 08 Feb 2024 02:36 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:36 PM IST
सार
हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार कानूनगो और किशोर शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बेकाबू पिकअप की टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की ममद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी ओवरब्रिज के आगे मऊ सेल्फी प्वाइंट के पास पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे कानूनगो और सवार किशोर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक कानूनगो घटना के समय एक वैवाहिक कार्यक्रम से शिरकत कर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है मामला
कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव निवासी खेदारू यादव (58) पुत्र केदार मधुबन तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात थे। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित मछली मंडी के पास घर बनाकर रहते थे। बुधवार की देर शाम खेदारू यादव बलिया मोड़ स्थित एक पैलेसे में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला थे।
विज्ञापन
इस दौरान खेदारू ने घर में रहने वाले बलिया जिले के ताड़ीबड़ा गांव निवासी शिवराज (12) पुत्र संजय विश्वास को लेकर वैवाहिक कार्यक्रम में अपने साथ लेकर गए। देर रात करीब दस बजे दोनों कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन
मऊ सेल्फी प्वाइंट के पास हुआ हादसा
इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम से महज 100 मीटर की दूरी पर मऊ सेल्फी प्वाइंट के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बेकाबू पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे खेदारू और शिवराज बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पहले खेदारू यादव ने दम तोड़ा तो वहीं किशोर शिवराज की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जहां गुरुवार की सुबह पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच के बाद से बहादूरगंज मोड़ से वाहन को बरामद किया। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।