फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   road accident in mau BSP leader dies Uncontrolled truck crushes his wife referred to PGI

यूपी में बसपा नेता की मौत: बेकाबू ट्रक ने पत्नी को भी कुचला, पीजीआई रेफर; घर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

Tue, 27 May 2025 08:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 27 May 2025 08:41 AM IST
सार

UP Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बेकाबू ट्रक ने बसपा नेता और उनकी पत्नी को कुचल दिया। हादसे में नेता की माैत हो गई, वहीं पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
road accident in mau BSP leader dies Uncontrolled truck crushes his wife referred to PGI
मऊ के घोसी कोतवाली में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Mau: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खुर्द गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सवार महिला की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान बसपा नेता के रूप में हुई है, वह घटना के समय अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा था।

विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिनाबाद निवासी लालमोहन (46) पुत्र स्व. बंधु बसपा नेता थे। लालमोहन अपनी पत्नी गीता देवी को उसके मायके बलिया जिले के बरौली में छोड़ने के लिए सोमवार की देर शाम आठ बजे अपने घर से निकला था।
विज्ञापन


अभी अपने घर से सात किमी दूर वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा/ घोसी मार्ग स्थित खानपुर खुर्द गांव के पास पहुंचा था कि मझवारा की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लालमोहन और उनकी पत्नी गीता हादसे में घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हेलमेट न पहने होने से लालमोहन के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे पुलिस ने पीजीआई आजमगढ़ लाकर भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि घायल पत्नी का उपचार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना को लेकर मृतक के बेटे प्रियांशु और बेटी खुशबू का रो रोकर बुरा हाल था। हादसे के संबंध में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस वाहन को जब्त कर कोतवाली ले आई है। तहरीर मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed