फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rizvi committee's recommendations are implemented

रिजवी कमेटी की सिफारिशें लागू हों

Sun, 21 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 21 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rizvi committee's recommendations are implemented
 उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अधिकारियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



इस मौके पर संगठन के संरक्षक रविंद्र नाथ ने कहा कि  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मियों  द्वारा बेहतर कार्य करने के बाद भी वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है। शासन प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
विज्ञापन



कहा कि रिजवी कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ग्रेड पे पद के अनुरूप वेतन का  निर्धारण किया जाए। एनएचएम में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त प्रक्रिया को खत्म किया जाए। पूर्व में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से रखे गए कार्मिकों के साथ समायोजन करते हुए उनको निर्धारित वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण की प्रक्रिया को समाप्त करके रिक्त पदों पर वरिष्ठता के अनुसार समायोजन करते हुए उनको निर्धारित वेतन दिया जाए। इसी क्रम में डॉ. शैलजाकांत पांडेय ने कहा कि एनएचएम में कार्यरत कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में समायोजित करने के लिए  एनआरएचएम के अनुरूप पद सृजित किए जाएं।



एनएचएम में कार्यरत कर्मियों के विभिन्न संवर्गो में समान शिक्षा परंतु असमान वेतन की खामियों को दूर किया जाए। कहा कि मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed