{"_id":"5b33deb34f1c1bc2378b6357","slug":"rifles-five-lakh-jewelery-and-cash-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल, पांच लाख के गहने और नगदी चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल, पांच लाख के गहने और नगदी चोरी
mau
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
रणवीरपुर गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में मऊ-बहादुरगंज मार्ग स्थित एक मकान के पिछले हिस्से में लगे जंगले को काटकर चोरों ने मंगलवार की रात एक लाइसेंसी राइफल, दो लाख नगदी तथा तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। बुधवार की सुबह जब परिवार की महिलाएं जगीं तो कमरों के सामान तितर बितर देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने गांव के ही दो युवकों सहित तीन अन्य अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रणवीरपुर निवासी शिवानंद सिंह पुत्र विश्वनाथ का मऊ बहादुरगंज रोड पर मकान गांव से थोड़ी दूर है। शिवानंद की नगर के सहादतपुरा मुहल्ले में सस्ते गल्ले की दुकान है। परिवार के लोगों को उठना बैठना सोना मकान के अगले हिस्से में होता है। रात में गृहस्वामी, उनकी पत्नी, बेटे बहू और बेटी मकान के अगले हिस्से में सो रहे थे।
चोर मकान की चहारदीवारी फांदकर शौचालय की छत से अंदर घुसे। उन्होंने मकान में लगे जंगले की सरिया काटी और घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अटैची और आलमारी के ताले तोड़कर दो लाख रुपये, तीन लाख रुपए मूल्या के सोने चांदी के गहने और एक लाइसेंसी राइफल (315 बोर) चुरा ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
गृहस्वामी ने बताया कि चूंकि रात में वारिश हुई थी इससे खेत और रास्ते की मिट्टी गीली हो गई थी। गृहस्वामी के मकान से निकट की बस्ती तक कुछ आदमियों के आने जाने से गीली मिट्टी पर पैरों के निशान दिख रहे थे।इसी आधार पर मकान मालिक ने अपने गांव के ही दो युवकों के विरुद्ध नामजद तथा तीन अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है, शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।