फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reversal flow near Bharatmata temple, heritage in danger

Mau News: भारतमाता मंदिर के पास पलट प्रवाह, खतरे में धरोहर

Mon, 29 Jul 2024 05:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Reversal flow near Bharatmata temple, heritage in danger
सरयू नदी का जलस्तर जैसे-जैसे घट रहा है, वैसे-वैसे नदी रौद्र रूप धारण करती जा रही है। कस्बा स्थित ऐतिहासिक धरोहर भारतमाता मंदिर के समीप नदी के बैकरोलिंग (पलट प्रवाह) से कस्बे सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। लेकिन सिंचाई विभाग की तरफ से बचाव के नाम पर खानापूर्ति कर इतिश्री कर ली जा रही है। सरयू के जलस्तर में लगातार हो है कमी से एक और जहां लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं नगर की सभी ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा बना हुआ है। नदी भारत माता मंदिर, श्मशान घाट तथा खाकी बाबा की कुटी की दीवारों पर अभी भी टक्कर मार रही है। नदी के प्रबल वेग के चलते मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा कुटी, दुर्गा मंदिर, लोग निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर खतरे की जद में है। गौरीशंकर घाट पर रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 69.70 मीटर था। जबकि शनिवार को जलस्तर 69. 80 मीटर था। इस तरह नदी अब खतरा बिंदु 69.90 से 20 सेमी नीचे बह रही है। तटवर्ती इलाकों के लोगों का कहना था कि जब-जब नदी का जलस्तर घटता बढ़ता है तब-तब नदी कहर बरपाती है। नदी के उग्र रूप धारण करने से तटवर्ती इलाके के लोगों को अनिष्ट होने की चिंता खाए जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed