फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Revenue team took action against six big defaulters

Mau News: राजस्व टीम ने छह बड़े बकाएदारों पर की कार्रवाई

Wed, 27 Sep 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Revenue team took action against six big defaulters
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उपजिलाधिकारी मधुबन अवधेश कुमार चौहान द्वारा तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद और नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व गठित टीम ने मंगलवार को बड़े बकाएदारों से ऋण वसूली को लेकर सघन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजस्व टीम ने छह बड़े बकाएदारों से 12 लाख रुपये राजस्व की वसूली गयी।साधू आईटीआई कॉलेज चकरा बासू नगर द्वारा लगभग 13 लाख रुपये विद्युत बिल जमा नहीं करने के आरोप में टीम ने आईटीआई कॉलेज को सील करते हुए एक ट्रैक्टर कुर्क किया गया।
विज्ञापन

दिघेड़ा निवासी संतोष सिंह 11 लाख 87 हजार 891 रुपए बैंक का ऋण बाकी है। संतोष सिंह का ट्रैक्टर कुर्क करते हुए राजस्व वसूली की गयी। मीरपुर निवासी देवेंद्र कुमार यादव द्वारा बैंक लिए गए 11 लाख 53 हजार 73 रुपये जमा नहीं करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की गयी। कटघराशंकर निवासी संगीता सिंह ने बकाया स्टांप शुल्क 4 लाख 11 हजार 770 रुपये जमा नहीं करने पर अचल संपत्ति कुर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद निवासी रीता जायसवाल ने एक लाख 93 हजार 428 रुपए बकाया परिवहन का भुगतान कर कार्रवाई से बची रहीं। मधुबन निवासी उत्कर्ष ट्रेडर्स फर्म पर व्यापार कार का 13 लाख 65 हजार राजस्व बकाया है। बैंक और तहसील द्वारा बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी राजस्व जमा नहीं किया गया।

कानूनी कार्रवाई करते हुए टीम ने राजस्व वसूला। इस दौरान टीम के साथ अमीन अशोक सिंह आदि राजस्वकर्मी मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम अवधेश कुमार चौहान ने बताया कि राजस्व के बकाएदारों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रहीं है। राजस्व जमा नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed