मऊ। जिले के तहसील मुख्यालयों पर अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। घोसी तहसील परिसर में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजस्व से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक रहीं। इस मौके पर आईं कुल 189 शिकायतों में से सिर्फ 12 शिकायतों का निपटारा किया गया। विभिन्न स्तरों पर आने वाली जन शिकायतों के निपटारे में कोताही पर डीएम ने नाराजगी जताया। घोसी संवाद सूत्र के अनुसार जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस पर 78 लोगों ने अपनी फरियाद प्रस्तुत किया। मौके पर मात्र आठ शिकायतों का समाधान हो सका। डीएम ने जनता दर्शन, मुख्यमंत्री पोर्टल, जनसुनवाई, जिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थनापत्रों के निपटारे में कोताही पर नाराजगी जताया। मुंगेसर निवासी राजेश यादव ने केरमा के कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की शिकायत किया। मुहम्मदपुर हसनपुर निवासी डॉ. दिनेश श्रीवास्तव ने दो चकमार्गों पर अवैध कब्जे की शिकायत किया। जमीरा सराय गणेश निवासी बेचन ने रास्ता, खलिहान पर अतिक्रमण कर अवैध ट्यूबेल एवं मकान बना लेने, रघौली निवासी कमालुद्दीन ने बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने, सुमनलता ने कुछ लोगों द्वारा घर के सामने गुमटी रख कर कब्जा करने की शिकायत किया। पकड़ी बुजुर्ग निवासी अविनाश सिंह ने पकड़ी ताल में प्रवासी पक्षियों के अवैध शिकार की, टेसूपार निवासिनी नीता ने सरकारी गल्ले की दुकान का आवंटन अपात्र को करने की शिकायत किया। इस अवसर पर सीडीओ प्रशांत नागर, एसडीएम सुरेश कुमार, तहसीलदार उमेश सिंह, सीओ उमाशंकर उत्तम, पीडी, प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी, ईओ संदीप सिंह, डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. पंकज यादव, अमरनाथ मौर्य आदि उपस्थित रहे। मधुबन संवाद सूत्र के अनुसार उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 33 शिकायतों में चार का निपटारा किया गया। गंगऊपुर गांव निवासी नीलम ने भूमिधरी की जमीन में अवैध कब्जे, पांती गली निवासी सोनू ने अपनी भूमि पर एक पूर्व प्रमुख द्वारा जबहन कब्जा करने, नत्थूपुर निवासी रामदरस ने सहखातेदार के कब्जे से भूमि को मुक्त कराने , गंगऊपुर निवासी रूपचन्द ने पैमाइश कराने की गुहार लगाई। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद सूत्र के अनुसार तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायतों में चार का निस्तारण किया गया