फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Revenue inspector caught taking five thousand rupees bribe

Mau News: राजस्व निरीक्षक को पांच हजार घूस लेते पकड़ा

Thu, 01 May 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Revenue inspector caught taking five thousand rupees bribe
दोहरीघाट/घोसी। दोहरीघाट क्षेत्र में कार्यरत राजस्व निरीक्षक को बृहस्पतिवार की शाम एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रयागराज के हंडिया निवासी और घोसी तहसील के दोहरीघाट क्षेत्र में कार्यरत राजस्व निरीक्षक रामेंद्र कुमार पांडेय दोहरीघाट विक्ट्री इंटर काॅलेज के बगल में किराये के मकान में रहते थे। जहां पर एक व्यक्ति से भूमि के सीमांकन के लिए रिश्वत के रूप में पैसे की मांग की। जिसकी सूचना पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को दी। जिनके योजना के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम सात बजे के आसपास राजस्व निरीक्षक ने पीड़ित व्यक्ति से जैसे लिफाफे को पकड़ा करप्शन की टीम ने रंगे हाथ एंटी पकड़ लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि पीड़ित से लिए गए ही पैसे है। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कि राजस्व निरीक्षक रामेंद्र पाण्डेय को एंटी करप्शन की टीम ने दोहरीघाट के समीप से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed