फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Revenue Court

ईद के त्यौहार बाद खुल सकती है राजस्व न्यायालय

Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Revenue Court
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष जवाहर लाल प्रजापति और महामंत्री विद्यानिधि उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्य शुरू कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत गाइडलाइन के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ईद के त्यौहार के बीतने के बाद राजस्व न्यायालय में न्यायिक कार्य के संपादन पर विचार किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा कि एक न्यायालय में केवल पांच मुकदमे लगा कर न्यायिक कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी से मिले आश्वासन से अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर किया। इस संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आज अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मिला था। ईद के त्यौहार के बाद राजस्व न्यायालय में कार्य शुरू किया जाएगा। प्रत्येक न्यायालय में पांच-पांच मामलों की सुनवाई सामाजिक दूरी के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed