{"_id":"69da8fa4a0e279eefb0f6edc","slug":"revenue-cases-rose-from-the-tehsil-to-the-police-station-a-team-was-formed-and-14-were-resolved-mau-news-c-295-1-mau1002-143805-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तहसील से उठकर थानों पर पहुंचे राजस्व के मामले, टीम गठित कर 14 का कराया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तहसील से उठकर थानों पर पहुंचे राजस्व के मामले, टीम गठित कर 14 का कराया समाधान
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाने में समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते एसपी कमलेश बहादुर।संवाद
जिले के 12 थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी कमलेश बहादुर ने चिरैयाकोट और सरायलखंसी थाने पर फरियाद सुनी। सभी थानों पर 131 शिकायतें मिलीं। इनमें सबसे अधिक राजस्व के मामले थे।
एसपी ने 14 मामलों में टीम गठित कर मौके पर निस्तारण कराया। राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने पहले चिरैयाकोट समाधान दिवस में सुनवाई की। इस दौरान 12 शिकायत पत्र पड़े, जिनमें से 5 पुलिस से संबंधित और 7 राजस्व से संबंधित थे।
दोहरीघाट थाना में समाधान दिवस पर 21 मामले आए, जिनमें से दो का निस्तारण किया गया। अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे।
रानीपुर थाने पर 11 मामले आए थे, जिनमें चार का निस्तारण किया गया। वहीं हलधरपुर थाना दिवस पर कुल 11 मामले आए, जिनमें 9 राजस्व और दो पुलिस से संबंधित थे।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में 14 शिकायत पत्र मिले, जिनमें 12 राजस्व विभाग और दो पुलिस से संबंधित थे।
कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव निवासी राजनाथ राजभर ने शिकायत की कि सद्दोपुर गांव के तीन लोगों ने उनका मोबाइल छीन लिया और बाइक में तोड़फोड़ की। कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
सहुआरी गांव निवासी मीरा यादव ने शिकायत की कि उपजिलाधिकारी न्यायालय द्वारा संपत्ति का बंटवारा किए जाने के बाद भी गांव के कुछ लोग उनकी बैनामा की जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। दबंगई कर मारपीट पर उतारू हैं।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। शिकायतों के क्रम में कुल 12 प्रार्थना पत्र भूमि विवाद, पैमाइश और अवैध कब्जे आदि से संबंधित थे, जबकि पुलिस विभाग से संबंधित दो शिकायतें प्राप्त हुईं।
घोसी कोतवाली में 18 शिकायतें मिलीं, जिनमें छह का मौके पर समाधान किया गया। कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव निवासी रामाश्रय चौहान ने अपनी भूमि पर पट्टीदारों द्वारा कब्जा करने तथा कनकूडीह निवासी रामअवतार ने आपसी बंटवारे में विवाद की शिकायत की।