फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Restaurants open with 50% capacity: Low customer attendance on the first day

50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रेस्टोरेंट: पहले दिन ग्राहकों की कम रही उपस्थिति:

Mon, 21 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Restaurants open with 50% capacity: Low customer attendance on the first day
मऊ। कोरोना संक्रमण से करीब दो माह से बंद रहे रेस्टोरेंट शासन के आदेश पर सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत पचास फीसदी क्षमता के साथ खुल गए। रेस्टोरेंट खुलने के पहले दिन कम ही संख्या में ग्राहक पहुंचे। इन रेस्टोरेंट द्वारा अब तक होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही थी।काफी समय बाद रेस्टोरेंट खुलने से कारोबारी उत्साहित रहे।
विज्ञापन

नगर में लगभग 10 से अधिक रेस्टोरेंट हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ और लॉकडाउन के कारण रेस्टारेंट मॉल आदि बंद कर दिए गए थे। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद भी कारोबारियों को बिजली, कर्मचारियों का वेतन सहित अन्य खर्च वहन करना पड़ रहा था। इससे कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा था।
विज्ञापन

अनलाक के बाद कोरोना संक्रमण मेें सुधार आने के चलते अब शासन के निर्देश पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ सोमवार से रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल गए। रेस्टोरेंट के मुख्य द्वार पर ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ उनके हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद मास्क के साथ अंदर भेजा गया। ग्राहकों के टेबल सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगाया गया था। सभी टेबल पर सैनिटाइजर रखा गया था। रेस्टोरेंट खुलने के पहले दिन ग्राहकों की उपस्थिति काफी कम दिखी। रेस्टोरेंट संचालक गौरव खंडेलवाल का कहना था कि पहले दिन ग्राहकों की उपस्थिति नाम मात्र रही। लंबे समय बाद रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति मिलने से कारोबार बेहतर चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed