कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं का इस्तेमाल रोकने का संकल्प लिया। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से आसपास के विद्यालयों, चौक चौराहों पर लोगों और बच्चों को पॉलीथिन इस्तेमान न करने और अपने माता पिता को इस्तेमाल न करने को प्रेरित करने की शपथ दिलवाते हुए लोगों को पॉलीथिन इस्तेमाल से होने वाले हानि के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत कर्मी अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में कोपागंज स्थित प्राइमरी विद्यालय प्रथम और द्वितीय पर पहुंच बच्चो को प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई। पॉलिथीन को पर्यावरण के लिए खतरा बताते हुए पॉलिथीन बैग, कप-प्लेट, गिलास, थर्माकॉल, प्लास्टिक की बोतल और प्लास्टिक से बनी सजावटी वस्तुओं का इस्तेमाल को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने का संकल्प विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लिया। इस अवसर पर विनोद कुमार, राम प्रसाद यादव, दुर्गविजय, अलंकार वर्मा, मुकेश यादव, रंजीत यादव, खालिक अहमद ,राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।