फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Report of the case of robbery of one and a half million

डेढ़ लाख की लूट के मामले की दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 14 Feb 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Report of the case of robbery of one and a half million
घोसी/मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डेढ़ वर्ष पूर्व हुई लूट की घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज किया। इसमें पुलिस ने पांच लोगों को आरोपित किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाला एहतेशाम पुत्र अब्दुल हसन घोसी कोतवाली के बड़ागांव गांव का निवासी है। दर्ज मामले में पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीते 10 मई 2018 को वह नई दुकान खोलने के उद्देश्य से सामान आदि की खरीदारी करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घोसी बाजार आया था। इस दौरान बड़ा गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोका साथ ही उसे मारपीटकर उसके पास मौजूद एक लाख 58 हजार तीन सौ रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई किया। बचाव में आई पत्नी को भी मनबढ़ों ने मारपीट के साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़ित ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को सूचना के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दिया। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर प्रार्थी काफी दिनों तक कोतवाली का चक्कर लगाता रहा। समय ज्यादा गुजरने पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़ित हार मानकर कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने करीब डेढ़ वर्ष लूट के मामले की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें पीड़ित ने बड़ागांव गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र रामाशंकर, अजय कुमार, अमित कुमार, अंकित गुप्ता, आशीष कुमार पुत्रगण अशोक कुमार को आरोपित किया। घोसी कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed