फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Report of old man returned from Mumbai is positive

मुंबई से मऊ लौटे वृद्ध की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संख्या हुई 59 

Sat, 13 Jun 2020 10:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Jun 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Report of old man returned from Mumbai is positive
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शनिवार का दिन मऊ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरा रहा। क्योंकि बीएचयू मेडिकल कॉलेज से आई 307 जांच रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जबकि 306 की रिपोर्ट निगेटिव आई। पॉजिटिव मरीज रतनपुरा ब्लॉक के नगवा गांव का निवासी है। वह बीते तीन जून को मुंबई से लौटा था।

विज्ञापन


पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती करते हुए उसके संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर दिया। वहीं दस कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को आई 307 रिपोर्ट में 306 रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसमें दस कोरोना मरीज शामिल थे, जिन्हें रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं रतनपुुरा ब्लॉक के नगवा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वृद्ध बीते 3 मई को मुंबई से अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच जून को नगवा गांव में मुंबई से लौटे चार प्रवासियों के पॉजिटिव मिलने के बाद वृद्ध का सैंपल किया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। गांव में चार मरीज मिलने से पहले ही गांव कंटेनमेंट जोन है। पॉजिटिव मिले वृद्ध को कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती कराने के साथ उसके परिवार के पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed