फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Report against 11 people held on government land

सरकारी जमीन पर काबिज 11 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट

Sun, 05 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Report against 11 people held on government land
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित राजकीय पुस्कालय के आसपास मौजूद सरकारी भूमि पर हुए कब्जे को लेकर तल्ख हुए डीएम ने नापी कराने के बाद 11 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही सभी का नाम भू -माफिया की सूची में शामिल कराने के लिए शासन को पत्र भेजा है। नामजद लोगों में कोई शिक्षिका, तो कोई डाक्टर या फिर कर्मचारी हैं। सभी ईशा नामक व्यक्ति से जमीन को खरीदकर मकान बनवाए थे।
विज्ञापन

बताते चलें कि सहादतपुरा मुहल्ले में स्वदेशी काटन मिल के मार्ग पर राजकीय पुस्तकालय मौजूद है। बीते दिनों डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को किसी ने सूचना दिया कि पुस्तकालय के आसपास मौजूद शिक्षा विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कराया है। इस सूचना पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी बीते सोमवार को राजकीय पुस्तकालय पहुंचे। सरकारी जमीन पर बिछे प्राईवेट खड़ंजे को देख डीएम भड़क गए। इस दौरान उन्होंने तत्काल मौके पर राजस्व टीम को बुलवाया। साथ ही जमीन की पैमाईश कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कई दिनों तक नापी कराई। इस दौरान राजकीय पुस्तकालय के ईद -गिर्द मौजूद सभी मकानों का निर्माण सरकारी जमीन में होना पाया गया। राजस्व विभाग द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोषियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जिल विद्यालय निरीक्षक के सहायक प्रधान लिपिक अरविंद कुमार मिश्र और राजेश कन्नौजिया ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली मऊ को प्रार्थना पत्र सौंपे। वहीं कोतवाली पुलिस ने मामले में सभी 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इस संबंध में तहसीलदार सदर ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट की प्रति जैसे ही उनके पास आएगी, वह उसे भू माफिया के पोर्टल पर दर्ज कराएंगे।

इनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी
पुलिस ने सुशीला पत्नी सूर्यनाथ, बदमी पत्नी दुखहरन, निधि पत्नी राकेश, कृष्ण कुमार पुत्र त्रिलोकी दास अग्रवाल, अनिशा राय पत्नी अतुल राय, शारदा पत्नी जयप्रकाश जायसवाल, विद्यावती सिंह पत्नी राजेंद्र सिंह, उत्तरा सिंह पत्नी अजय सिंह के साथ निर्मला सिंह पत्नी राधेश्याम के साथ शारदा नरायण अस्पताल के डा. संजय सिंह पुत्र जगत नरायण, आभा सिंह पत्नी मनोज सिंह के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed