फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief: no active corona patients in the district

कोरोना फ्री हुआ मऊ, किसी कोविड अस्पताल में नहीं है जिले का मरीज

Tue, 02 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Relief: no active corona patients in the district
मऊ। जिले के लिए राहत की बात है। इस समय कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। दो मरीज थे जो सोमवार को रिकवर होकर घर लौट गए। किसी नए संक्रमित के मिलने की कोई सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। जिले में रिकवरी रेट 100 फीसदी होने के साथ बीते तीन दिन से संक्रमण रेट शून्य हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल 2020 से लेकर बीते सोमवार तक 3 हजार 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसमें 2975 मरीज रिकवर हो चुके हैं जबकि संक्रमण से 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। तीन माह से कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। गत वर्ष अक्तूबर में 366 मरीज मिले थे, वहीं नवबंर माह में इसकी संख्या 114 जबकि दिसंबर माह में 104 संक्रमित मिले। वहीं जनवरी में यह संख्या 19 रही। इस माह में मंगलवार तक यह संख्या 6 तक सिमट कर रह गई है। वहीं मार्च के पहले दिन ही दो सक्रिय मरीज के रिकवर होकर घर लौट गए जिससे कोरोना संक्रमण का ग्राफ शून्य हो गया। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। जिले के कोविड अस्पताल, बीएचयू या किसी अन्य जगहों पर जिले का एक भी संक्रमित मरीज नहीं है।
विज्ञापन

जिले में अबतक कुल तीन लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। एंटीजन से 1 लाख 77 हजार 892 लोगों की जांच की जिसमें 1649 लोग संक्रमित मिले थे। जबकि 1 लाख 38 हजार 217 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। इसमें 1 लाख 35 हजार 882 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 1 लाख 34 हजार 576की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं अब भी 2 हजार 335 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बाहर आने वालों की होगी निगरानी
मऊ। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता देखकर मुंबई, दिल्ली तथा दूसरे महानगरों से आने वाले लोगों को निगरानी की जाएगी। बाहर से आए लोगों की जांच कर उन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि किसी विपरीत परिस्थिति में वे विभाग को अवगत करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed