फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief from the sun rise in the melting

धूप से राहत पर गलन में हुआ इजाफा

Sun, 21 Dec 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 21 Dec 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
Relief from the sun rise in the melting
पिछले कई दिनों से धूप तो दिन में निकल रही है लेकिन शाम होते ही सुबह तक गलन में तेजी से वृद्धि होती देखी जा रही है।
विज्ञापन


धूप के चलते दिन में तो लोगों को राहत मिल रही है लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ने से सुबह तक जन जीवन प्रभावित होने लग रहा है।

 ठंड को देखते हुए बाजारों में ऊनी कपड़ों की भी डिमांड बढ़ गई है। इसके चलते बाजारों में दिन में चहल पहल तो है लेकिन शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा हो जा रहा है।
दिसंबर माह में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शाम ढलते ही कोहरे की चादर से आसमान घिर जा रहा है तो नौ बजे रात तक सड़कों पर वाहनों से चलना भी दूभर हो जा रहा है।
विज्ञापन


 सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ रही है जिनके पास ठंड से बचने के लिए ढंग के गर्म कपड़े नहीं हैं। वहीं किसान वर्ग के लोगों को भी ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की सिंचाई हो या फिर अन्य खेती बाड़ी का काम उन्हें सुबह शाम ठंड में ही किसी प्रकार हाड़ तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों हो या उनके अभिभावक उन्हें तैयार करने में काफी कष्ट उठाना पड़ रहा है।


प्रशासन द्वारा अभी नगरपालिका क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव भी जलाए जाने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। लोग अपने निजी संसाधनों से ही अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

इसके चलते सुबह शाम सार्वजनिक स्थानों जैसे रोडवेज, रेलवे एवं प्रमुख स्थानों पर लोगों को ठंड से ठिठुरते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed