फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rejuvenation work has not started in 28 out of 75 Anganwadi centers, report sought from BDO

Mau News: 75 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 28 में कायाकल्प का काम शुरू नहीं, बीडीओ से रिपोर्ट तलब

Fri, 06 Sep 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation work has not started in 28 out of 75 Anganwadi centers, report sought from BDO
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर जनपद स्तरीय पोषण समिति की बैठक हुई। एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के संबंध में भी चर्चा कर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ई कवच पर सैम बच्चों के फीडिंग में रतनपुरा एवं दोहरीघाट का प्रदर्शन ठीक नहीं होने पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की समीक्षा के दौरान कुल चयनित 75 विद्यालयों में से 47 में कार्य प्रारंभ होने और 28 में अभी भी कार्य प्रारंभ ना होने पर जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023- 24 में बाल मैत्रिक शौचालयों की प्रगति की समीक्षा के दौरान कुल 59 बाल मैत्रिक शौचालयों में से मात्र 7 में कार्य पूर्ण होने तथा 16 पर ही कार्य प्रारंभ कराए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्य प्रारंभ कर समस्त बाल मैत्रिक शौचालयों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण की समीक्षा के दौरान कुल 129 आंगनबाड़ी केंद्रों के सापेक्ष मात्र 26 में कार्य आरंभ होने पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को शीघ्र कार्य पूर्ण करने को कहा। अथवा असमर्थता की स्थिति में तत्काल अवगत कराने को कहा जिससे अन्य कार्यदाई संस्था के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य को किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed