{"_id":"95c3e885713958507535ee5c3b3529c7","slug":"rehearsal-function-to-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने समारोह का किया पूर्वाभ्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने समारोह का किया पूर्वाभ्यास
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों मेें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की एक पखवारे से चल रही तैयारी रविवार को पूरी हो गई। कालेजों में आयोजित समारोह स्थल पूरी तरह सज धज कर तैयार हो गया। कई स्कूलों में परेड का आयोजन किया जाएगा। रविवार को छात्र-छात्राओं ने सोमवार को आयोजित होने कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, फातिमा स्कूल, नोमानी इंटर कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, चंद्रा पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों, कालेजों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार उस्मानपुर स्थित कृष्णा इंटर कालेज, कृष्णा डिग्री कालेज, आरडी शिक्षण रामबचन विद्यास्थली इंटर कालेज आदि में विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कृष्णा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य तेज बहादुर यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति के मद्देनजर छात्र छात्राएं काफी मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम पेश करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।