{"_id":"67c89a9390fb7bdf7a06cca4","slug":"register-workers-employed-in-brick-kilns-with-the-labour-department-cdo-mau-news-c-295-1-mau1001-124917-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों का श्रम विभाग में कराएं पंजीकरण : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों का श्रम विभाग में कराएं पंजीकरण : सीडीओ
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में बुधवार को ईंट संचालकों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित हुई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भट्ठा संचालकों को निर्देश दिया गया कि सभी भट्ठों पर शत प्रतिशत शौचालयों की व्यवस्था को सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि ईंट भट्ठों पर श्रमिकों के बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय में किया जाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में सभी भट्ठा मालिक विभाग का सहयोग करें, साथ ही सभी भट्ठा स्वामी अपना निर्धारित अंशदान जमा कर जिला पंचायत में अपने भट्टों का पंजीकरण 31 मार्च से पूर्व करा लें।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी भट्ठा स्वामियों को यह भी निर्देश दिए कि अंतर राज्य प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 के तहत श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य कराएं। जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित ईट भट्ठा स्वामी के विरुद्ध करवाई की जाएगी।